राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 जून 2015

राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP)

राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP) 


इस साल इंजीनियरिंग के लिए राजस्थान प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (RPET) नहीं हुआ। अब आपको अपने 12वीं क्लास के मार्क्स के मुताबिक एडमिशन और कॉलेज प्रोवाइड करवाएं जाएंगे। इसके लिए राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP) ने डेट्स भी इश्यू कर दी है।

इंजीनियरिंग करने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको 10 जून तक फीस जमा करवानी होगी। आप किसी भी ई-मित्र पर फीस जमा करवा सकते हैं, इसके लिए आपको 400 रूपए फीस और 10 रूपए ई-मित्र चार्ज देना होगा।

फीस जमा करवाने के बाद ई-मित्र आपको उसकी रसीद और एक टोकन नंबर देगा। ये टोकन नंबर आपको अपना फॉर्म भरते हुए फील करना है। जिससे आपकी फीस जमा होने का वेरिफिकेशन हो जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि 11 जून है। ऑनलाइन फॉर्म और इससे जुड़ी जानकारी के लिए आप http://techedu.rajasthan.gov.in/RPET/RPET.html साइट पर जाएं।